इराक़ में कुछ राजनेताओं को सऊदी अरब से रिश्वत दिए जाने का मुद्दा चर्चा में है और स्टेट आफ़ ला दल की सांसद ने कहा है कि विकीलीक्स की वेबसाइट पर जारी की जाने वाली जानकारी हमारे लिए नई नहीं है।
सऊदी अरब के एजेंट के रूप में काम करने वाले नेताओं की कमी नहीं है और हमारे पास इसके साक्ष्य मौजूद हैं। स्टेट आफ़ ला की सांसद नसीफ़ ने कहा कि अनेक नेता एसे हैं जिन्होंने इराक़ के साथ विश्वासघात किया और देश में अस्थिरता फैलाने के लिए सऊदी अरब के इशारे पर काम किया। नसीफ़ ने कहा कि विकीलीक्स की वेबसाइट पर जारी होने वाली जानकारियों से सऊदी अरब के भीतर एक उबाल सा आ गया है और इस देश में बड़े स्तर पर विभाजन देखने में आ रहा है जबकि यमन पर हमले के कारण भी सऊदी अरब में गहरा मतभेद उत्पन्न हो गया है। नसीफ़ ने कहा कि जिन इराक़ी नेताओं की सच्चाई सामने आई है उनके विरुद्ध सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए।